टी ई टी परीक्षा की वजह से तहसील दिवस मंगलवार 02 फरवरी की बजाय बुधवार 03 फरवरी को होगा। मुख्यमंत्री

स्टार एक्सप्रेस।
आगामी मंगलवार 02 फरवरी, 2016 को प्रदेश के सभी जिलों में सम्पन्न होने वाला तहसील दिवस बुधवार 03 फरवरी, 2016 को आयोजित किया जाएगा। उक्त तिथि अर्थात् 02 फरवरी, 2016 को टी0ई0टी0 परीक्षा निर्धारित होने के मद्देनजर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह निर्णय लिया है। यह जानकारी आज यहां राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि सम्बन्धित जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारी टी0ई0टी0 परीक्षा सुचारु रूप से सम्पन्न कराने की ओर पूरा ध्यान दे सकें।

Related Articles

Back to top button