जब दिग्गजों की हो रही थी छुट्टी तो मोदी के करीबी इस युवा नेता को कैबिनेट मे मिली एंट्री, जानिए अनुराग ठाकुर का कैसा रहा राजनीतिक सफर

 

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में कई मंत्रियों और जाने.माने चेहरों को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी हैए लेकिन इन सबमें कुछ नाम ऐसे भी हैं जो अपने काम के दम पर पीएम मोदी की गुड लिस्ट में हैं। इस लिस्ट में एक नाम अनुराग ठाकुर का हैए जिन्हें उनके काम का इनाम प्रमोशन के रूप में मिला है। अनुराग ठाकुर का सियासी सफर परिवारवाद पर विपक्ष के कटाक्षों के साथ शुरू होकर अब कैबिनेट मंत्री तक आ पहुंचा है। हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ राज्य मंत्री की जिम्मेदारी को बखूबी निभायाए जिसका ही रिजल्ट रहा कि उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रमोट कर बड़े विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

 

 

अनुराग ठाकुर ने आज सूचना और प्रसारण मंत्री का प्रभार संभाल लिया है। मंत्रालय का काम संभालने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंत्रालय के जरिए पिछले 7 सालों में लोगों तक पहुंचने का महान काम किया है और वह इस विरासत को आगे ले जाने के इच्छुक मे हैं। ठाकुर ने कहा कि वह मंत्रालय के जरिए लोगों तक पहुंच बनाना चाहेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री की मुझे सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरा करने की हरसंभव कोशिश करूंगा। आइए जानते हैं पीएम मोदी की गुडलिस्ट में कैसे आए अनुराग ठाकुर और कैसा रहा है उनका सियासी सफर।

 

 

 

 

 

हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनवाने के पीछे अनुराग ठाकुर का नाम लिया जाता है। जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी ने ठाकुर के नेृतृत्व में ही शानदार प्रदर्शन किया। अनुराग को पार्टी ने जिस बात की जिम्मेदारी सौंपीए वो उसमें उतने ही खरे साबित हुए। राफेल और पीएम केयर्स पर राहुल के हमलों के लिए अनुराग सरकार की ढाल भी बने।

 

 

 

 

अनुराग सियासी मैदान और क्रिकेट के मैदान दोनों में खासे एक्टिव रहे हैं। हिमाचल के हमीरपुर सीट से सांसद अनुराग ठाकुर मोदी सरकार के युवा मंत्रियों में से एक हैं। अनुराग ठाकुर 46 साल के हैं और वह वित्त राज्य मंत्री और BCCI  के अध्यक्ष रह चुके हैं। कैबिनेट विस्तार में अनुराग ठाकुर को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया हैए इसके साथ ही उन्हें युवा मामले और खेल मंत्रालय का अतरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

 

 

 

 

अनुराग ठाकुर का जन्म साल 1974 में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में हुआ। सियासत से उनका नाता जन्म से ही रहा हैए उनके पिता प्रेम कुमार धूमल हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। इनकी मां का नाम शीला देवी और पत्नी शेफाली ठाकुर हैं। सैन्य अधिकारी रह चुके अनुराग ठाकुर ने साल 2008 में राजनीति में कदम रखा और पिता की विरासत को आगे बढ़ाया। अनुराग जालंधर के दोआबा कॉलेज से ग्रेजुएट हैं।

 

 

 

 

साल 2008 और 2009 मे दो बार वो लोकसभा सदस्य बने। जिसके बाद वो लगातार 14वीं से 17वीं विधानसभा तक लोकसभा चुनाव जीते। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी अनुराग निभा चुके हैं। 2016 में वो BCCI के अध्यक्ष बनेए इसके साथ ही भारतीय युवा मोर्चा की जिम्मेदारी भी अनुराग ठाकुर निभा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button