गाजियाबाद : हनीट्रैप में फंसा कर महिला लुट रही युवक से लाखों रूपये

स्टार एक्सप्रेस

 जिला संवाददाता जावेद खान /गाजियाबाद : नंदग्राम थानाक्षेत्र में एक महिला ने युवक से फोन पर दोस्ती का प्रस्ताव रख हनीट्रैप में फंसाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद अब महिला युवक को ब्लैकमेल कर रही है। आरोप है कि महिला काफी पैसे ले चुकी है, और अब 5 लाख रुपए की डिमांड कर रही है। पैसे न देने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज तक कराया है। बताया जा रहा है। हनीट्रैप गैंग में एक सिपाही भी शामिल है।

जो भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। हनीट्रैप गैंग की सदस्या से परेशान होकर युवक ने आप बीती परिजनों को बताई। परिजनों ने आज प्रेसवार्ता का मामले को उजागर किया। आरोप है कि महिला से युवक तंग था, जिसका कई दिन से अता पता नही है। प्रेसवार्ता में मौजूद राजकुमार ने बताया कि उसके भाई संदीप के पास एक युवती का एक वर्ष पूर्व फोन आया था।

उसने उससे दोस्ती करने की बात कही। जिसके बाद दोनों में फोन पर बात होने लगी। घर तक दोनों का आना जाना हो गया। बाद में युवक को पता चला कि उसके कई अन्य लोगों से शारीरिक संबंध है। जिसके बाद से महिला उससे पैसे की मांग करने लगी। अब उससे 5 लाख रुपए की मांग की जा रही है। इस मामले में हरशरण नामक सिपाही भी शामिल बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button