किडनी स्टोन के दर्द से पाएं छुटकारा, करें ये उपाय

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : किडनी हम सभी के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. किडनी के शरीर में कई बेहद आवश्यक कार्य होते हैं। किडनी शरीर से यूरिन का निर्माण करती है। इसको फिट रखने के लिए हेल्दी डाइट और पानी की पर्याप्त मात्रा की अधिक आवश्यकता होती है। अगर आपको किसी प्रकार से किडनी में कोई समस्या होती है, तो इसका प्रभाव शरीर के दूसरे अंग पर भी पड़ता है। किडनी इंफेक्शन, किडनी कैंसर, किडनी फेलियर के अलावा, किडनी में स्टोन जैसी परेशानियों से लोग आजकल परेशान नजर आ रहे हैं।

जब भी शरीर में ज्यादा मात्रा में कैल्शियम हो जाता है, तो सोडियम, दूसरे मिनरल्स एक साथ संपर्क में आते हैं, जिससे गुर्दे में पथरी का जन्म हो जाता है। आजकल गुर्दे में पथरी (Kidney Stone) की समस्या तेजी से फैलती नजर आ रही है। हालांकि कई बार ये स्टोन इतना छोटा होता है कि जल्दी पता नहीं चलता है। ये सभी को पता है कि किडनी का दर्द बहुत ही असहनीय होता है।

हम आपको कुछ लक्षण बताएंगे अगर वो आप में नजर आते हैं तो आप बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें और उनकी दवाओं का सेवन करें और दर्द से राहत पाने के लिए इन घरेलू नुस्खों (Home Remedies to get rid of kidney stone pain) को भी ट्राई कर सकते हैं।

किडनी स्टोन के लक्षण 

गुर्दे में पथरी होने पर आपके पेट और कमर में तेज दर्द हो सकता है।
इससे बार-बार उल्टी आएगी नहीं तो जी मिचलाने की समस्या होगी।
आपको पेशाब करते समय खून आ सकता है।
यूरिन इंफेक्श, यूरिन में काफी जलन हो सकता है।
आपको बुखार रह सकता है।
अचानक पसीना होने लगेगा।
आपकी भूख खत्म हो जाएगी।

किडनी स्टोन के दर्द से राहत पाने के उपाय
1-अगर आपको गुर्दे में पथरी है,तो इसका दर्द कभी भी आपको हो सकता है। इस दर्द को कम करने के लिए आपको खुद को हाइड्रेट रखना होगा। आपको स्टोन ना हो इसके लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। खाने में सोडियम की मात्रा शामिल करना चाहिए। जहां तक को खाने में ऊपर से नमक ना मिलाएं। जिन फलों और सब्जियों में अधिक बीज होते हैं, उनके सेवन से बचें।

2-तुलसी का सेवन करने से भी गुर्दे में पथरी होने के कारण दर्द को कम किया जा सकता है। नियम से तुलसी के पत्तों का सेवन करें। यह कई शारीरिक समस्याओं को दूर रख सकती है। आप इसका काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं. तुलसी में विटामिन बी मौजूद होता है, इससे पथरी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

3-पत्थरचट्टा एक पौधा होता है। यह खाने में नमकीन और खट्टा लगता है। आप इसके पत्तों का सेवन कर सकते हैं। इसको आप खाली पेट गुनगुने पानी के साथ चबाकर खाने से किडनी स्टोन गलकर शरीर से बाहर निकल सकता है।

आपको प्याज का सेवन करना चाहिए। प्याज कच्चा खाएं, इसका जूस 1-2 चम्मच पिएं। अंगूर में पोटैशियम, पानी अधिक होता है, सोडियम क्लोराइड काफी कम होता है,आंवला खाने से भी किडनी में स्टोन नहीं बनता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button