ओम प्रकाश राजभर ने यूपी विधानसभा चुनाव में 350 सीटें जीतने का किया दावा

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा और बसपा को साथ आने का ऑफर दिया है। इतना ही नहीं ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस-सपा और बसपा के साथ आने पर यूपी विधानसभा चुनाव में 350 सीटें जीतने का भी दावा किया है।

 

 

 

 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक नीजी चैनल से कहा. कि प्रियंका गांधी ज़मीनी नेता हैं मगर उन्हें गलत सूचनाएं दी जा रही हैं। उन्‍होंने आगे कहा किए मेरे पास 350 सीटें जीतने का फॉर्मूला है। अगर कांग्रेस.सपा या फिर बसपा मेरे साथ जुड़ जाएं तो मे यूपी में 350 सीटें जीत सकता हूं 350 सीटें जीतने के फॉर्मूले के बारे में उन्‍होंने बताया कि सपा.बसपा और कांग्रेस उनकी पार्टी को 200 सीटें दें, तो वे सभी दो सौ सीट पर अपने उम्‍मीदवार उतारेंगे।

 

 

 

 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी सपा-बसपा, कांग्रेस तीनों से समझौते के लिए तैयार है। वहीं उन्‍होंने कहा कि ओबीसी कोटे का वर्गीकरण हमारी सबसे बड़ी शर्त है।

 

 

 

 

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के यूपी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि असदुद्दीन ओवैसी उनके साथ हैं। राजभर ने कहा कि ओवैसी के नाम पर हमारे ही साथियों में डर है कि हिन्दू छिटक जाएंगे।

 

 

 

 

 

एआईएमआईएम पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी यूपी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आरोप पर राजभर ने कहा कि उनकी संजय सिंह से कोई मुलाकात नहीं हुई है। उन्‍होंने कहा कि नेता दोमुंहा सांप होते हैं झूठ बोलते हैं।

Related Articles

Back to top button