उत्तराखंड मे बादल फटने से कई घर हुए तबाह, राहत और बचाव कार्य जारी

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह प्रदेश की ज्यादातर नदियां उफान पर चल रही हैं बल्कि कई जगहों पर बादल फटने की भी घटनाएं हुई हैं। इस दौरान टिहरी, बटिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के मेड गांव में आज सुबह तड़के 4 बजे जोर आवाज के साथ बादल फटा। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लोग सुरक्षित हैंए लेकिन कुछ घर मलबे में दबे बताए जा रहे हैं। फिलहाल रेस्क्यू टीम रवाना कर दिए गए है। अभी उत्तरकाशी में कल देर रात बादल फटने के बाद शुरू किया गया बचाव अभियान जारी है। इसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है, तो अभी चार लोग लापता बताए जा रहे हैं।

 

 

 

 

स्थानीय गांव के रहने वाले भगवान सिंह ने बताया कि आज सुबह बेहद तेज आवाज आने पर उन्होंने गांव वालों को जगाया जिससे लोगों की जान बच गई। वहीं नुकसान का जायजा लेने के लिए स्थानीय प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। घनसाली क्षेत्र के मेड गांव के ऊपर बादल फटने की सूचना मिली है। 3-4 घरों में मलबा घुसा है। फिलहाल किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। एक व्यक्ति सामान्य रूप से घायल हुआ है। राजस्व टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। आसमान से लगातार हो रही बारिश से लोग दहशत में हैं।

 

 

 

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तरकाशी समेत राज्य के कई हिस्सों में भी बारिश होने के आसार है। इसके कारण मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियां उफान पर चल रही हैं। स्थानीय प्रशासन इस पर अपनी नजर बनाए हुए है। वहीं, प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश से भूस्खलन होने से रास्ते बंद हो गए हैं जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं। जबकि कई जगहों पर मकानों और खेतों में मलबा भी घुस आया है।

 

 

 

 

इसी बीच प्रदेश के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने बारिश और बादल फटने की घटनाओं के चलते सभी जिलों के अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैंए जिससे कम से कम समय में प्रभावित लोगों तक मदद पहुंच सके। इसके साथ ही जितनी जल्‍दी मदद पहुंचेगी उतना नुकसान भी कम होगा।

Related Articles

Back to top button