इस सप्ताह है दुर्गा अष्टमी, महा नवमी और पापांकुशा एकादशी व्रत, जानिए 12-18 अक्टूबर तक के व्रत-त्योहार

12 अक्तूबर से 18 अक्तूबर 2021 तक के व्रत और त्योहार-

12 अक्तूबर (मंगलवार): आश्विन शुक्ल सप्तमी रात्रि 9.48 बजे तक उपरांत अष्टमी। मूल नक्षत्र में सरस्वती देवी का आह्वान।

13 अक्तूबर (बुधवार): आश्विन शुक्ल अष्टमी रात्रि 8.08 बजे तक उपरांत नवमी। श्री दुर्गाष्टमी व्रत।

14 अक्तूबर (गुरुवार) : आश्विन शुक्ल नवमी सायं 6.53 बजे तक उपरांत दशमी। श्री दुर्गा नवमी व्रत। नवमी का हवन। शास्त्रादि पूजन।

15 अक्तूबर (शुक्रवार) : आश्विन शुक्ल दशमी सायं 6.03 बजे तक तदनंतर एकादशी। पंचक प्रारम्भ रात्रि 9.16 बजे से। श्रवण नक्षत्र में सरस्वती देवी का विसर्जन। श्री विजयदशमी। विजय मुहूर्त मध्याह्न 1.52 बजे से मध्याह्न 2.35 बजे तक। शमी पूजा। अपराजिता पूजा।

16 अक्तूबर (शनिवार) : आश्विन शुक्ल एकादशी सायं 5.38 बजे तक तदनंतर द्वादशी। पापांकुशा एकादशी व्रत। भरत मिलाप।

17 अक्तूबर (रविवार) : आश्विन शुक्ल द्वादशी सायं 5.40 बजे तक पश्चात त्रयोदशी। सूर्य की तुला संक्रांति मध्याह्न 1.12 बजे से।

18 अक्तूबर (सोमवार) : आश्विन शुक्ल त्रयोदशी सायं 6.08 बजे तक पश्चात चतुर्दशी। सौर (तुला) कार्त्तिक मास प्रारम्भ।

Related Articles

Back to top button