इस वजह से, इस खूबसूरत वेश्या के पास आने लगे सबसे ज्यादा ग्राहक

 गुजरात के राजकोट में एक महीने पहले हुई एक महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। देहव्यापार करने वाली महिला को उसकी ही एक साथी महिला ने मारा था। पुलिस द्वारा किए गए खुलासे में पता चला है कि, आरोपी महिला रेखा ने अपनी साथी चंपा को इसलिए मार डाला क्यों कि वह उससे अधिक सुंदर थी। जिसके चलते चंपा के पास अधिक कस्टमर आते थे। जिसके कारण रेखा को चंपा से जलन होने लगी थी। 33 वर्षीय रेखा मनग्रोलिया को 27 वर्षीय चंपा की हत्या के आरोप में राजकोट के गोंडल से गिरफ्तार किया गया है।

Image result for खूबसूरत वेश्या

आखिरी बार रेखा के साथ देखी गई थी चंपा

पुलिस को गोडल-राजकोट नेशनल हाइवे सुरेश्वर चौक के पास स्वामीनारायण मंदिर के पास एक महीने पहले एक महिला की लाश मिली थी। इस लाश की पहचान चंपा के रूप में हुई। आसपास की झोपड़पट्टी में रहने वालों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पुलिस को कुछ लोगों ने बताया कि चंपा को आखिरी बार रेखा के साथ देखा गया था। उन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था।

रेखा चंपा की मौत के बाद से गायब थी

इस जानकारी के बाद रेखा संदेह के घेरे में आई, क्योंकि रेखा चंपा की मौत के बाद से गायब थी। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस ने अपने मुखबिरों की मदद से उसे जेतपुर के धारेश्वर पानी की टंकी के सामने झोपड़पट्टी से गिरफ्तार किया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

चंपा को ग्राहक दिलाने के नाम पर सूनसान में ले गई

रेखा ने पुलिस को बताया कि, चंपा और वह देहव्यापार के धंधे में थे। चंपा उससे 5 साल छोटी थी, दिखने में सुंदर होने के कारण वह ग्राहकों को लुभा लेती। इससे उसका धंधा नहीं चल पाता था। इसलिए उसने चंपा की हत्या की योजना बनाई। 28 जुलाई को मांडवी चौक में चंपा को ग्राहक दिलाने के नाम पर भोजपुरा गांव की झोपड़ी में ले गई। रात में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद रेखा ने उसके चेहरे को पत्थर से कुचलकर मार डाला।

Related Articles

Back to top button