आज मंगलवार के दिन इन राशी के जातको पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, देखे अपना राशिफल

मेष राशि

सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ का परिचय प्रणय में परिवर्तित होगा।

वृषभ राशि

शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी – व्यवसाय में आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा।

मिथुन राशि

व्यापार में वृद्धि होने के साथ व्यापार के सम्बंध में सौदे लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों तथा मित्र मंडल से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा। दांपत्यजीवन में संतोष और आनंद रहेगा।

कर्क राशि

आज आपकी भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। तथा विदेश से अच्छे समाचार आएँगे। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा।

सिंह राशि

आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना रहेगा। तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है।

कन्या राशि

आज के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ विशेष रहेंगी। मन में द्विधा रहने से ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार न करने की सलाह है। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे।

तुला राशि

सामान्ज रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति के भी तबीयत में सुधार होगा। घर में सुख- शांति के वातावरण में आप समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा।

वृश्चिक: आप के लिए यह समय आराम और सुख सुविधाओं के भोग का है। बुद्धि बल के प्रयोग से सभी काम आसानी से पूर्ण होंगे, धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। खर्च को नियंत्रित करना समय की मांग है, इसका जरूर ध्यान रखें।

धनु: सारी चिंता इस वक्त धन को लेकर ही है। जोश और आत्मविश्वास के साथ कार्यक्षेत्र में कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। शांत रहकर ही उन पर विजय प्राप्त की सकती है। धन प्राप्ति के लिए दिन सामान्य है।

मकर: एक साथ कई क्षेत्र संभालने हैं। इस वक्त अपने कामों को प्राथमिकता के आधार पर निश्चित करना जरूरी है। धन प्राप्ति की भी अच्छी संभावना बन रही हैं। जो भी कमाएंगे उसको भविष्य के लिए संरक्षित करने का प्रयास करेंगे।

कुंभ: आप के लिए अच्छा समय है। सभी काम आसानी से पूर्ण होंगे। काम की अधिकता का दबाव घर पर ना लाएं। धन प्राप्ति तो होगी परंतु कई तरह के खर्चे मन को परेशान करेंगे। सहयोगियों के साथ संतुलन बनाए रखें।

मीन: कार्यक्षेत्र में मैनेजमेंट क्षमता का सही प्रयोग करना पड़ेगा और परिणाम काफी लाभदायक रहेंगे। आज जितनी मेहनत करेंगे परिणाम उतने ही मिलेंगे, अतः अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाएं। खर्च करते समय जरूरी सामान की खरीदारी पर ही धन खर्च करें।

Related Articles

Back to top button