अपनी इन आदतों से आप भी जान सकते है आखिर शनिदेव कितने मेहरबान है आप के उपार

शनि एकमात्र ऐसे देव हैं, जिन्हें कर्मफलदाता की उपाधि प्राप्त है। वह कर्मों के अनुसार मनुष्य को फल देते हैं। भगवान शनि न्याय के देवता हैं। अच्छे कर्म करने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है तो वहीं बुरे काम करने पर शनि भगवान दण्ड भी देते हैं। शनि देव की क्रूर नजर किसी को भी बर्बाद कर सकती है

जो व्यक्ति काले छाते का दान करता है, शनिदेव उस व्यक्ति पर हमेशा अपना आशीष बनाएं रखते हैं। उन्हें धन और यश प्राप्त करने का आशीर्वाद भी देते हैं।

जिन लोगों के नाखुन हमेशा साफ रहते हैं, शनि ऐसे लोगों के सदा हितैषी बन कर रहते हैं। यदि नाखून गंदे रहने लगें और उन्हें साफ करने का या काटने का मन न हो तो समझ जाएं शनि अशुभ स्थिति में हैं। अत: शनि संबंधित उपाय करने की भी अवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button