कस्तूरबा गांधी की बालिकाओं ने खेल कूद मे दिखाया दम

जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

सुल्तानपुर l कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का चयन ट्रायल जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता की अगुवाई में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर के परिषदीय विद्यालयों के अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास की बालिकाओं ने अपना दम दिखाया।

दिनभर चली प्रतियोगिताओं में चयन ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया गया जिसमें 100 मी बालिका में कूरेभार की अर्चिता प्रथम लंभुआ की अंशिका द्वितीय व नैन्सी धनपतगंज तीसरे स्थान पर रही, 400 मी बालिका में लंभुआ की सोनम दुबेपुर की रिंकी जयसिंहपुर की संजना क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय रही वहीं 200 मीटर में कुरेभार की अर्चित कादीपुर की चंदा और लंभुआ की काजल क्रमशः पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर काबिज रही।

चक फेक में लंभुआ की काजल ने बाजी मारी वही गोला फेक में भदैया की स्नेहा अव्वल रही लंबी कूद में लंभुआ की अंशिका वी ऊंची कूद में लंभुआ की काजल विजेता बनी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया जिसमें अंतिम 12 खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के बाद फाइनल सूची जारी होगी खो-खो में भी 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया उनकी तैयारी कराकर अंतिम सूची तैयार की जाएगी कुश्ती में 30 से 35 भार वर्ग में धनपतगंज की सोनम 35 से 40 मे लंभुआ की अंतिमा 40 से 45 में लंभुआ की सोनम 30 से 35 वर्ग में धनपतगंज की नैन्सी चयनित हुई l

वॉलीबॉल में साक्षी और स्प्रिट जयसिंहपुर का चयन किया गया वहीं बैडमिंटन में केजीबीवी लंभुआ की शिक्षा व सीमा उनके साथ जयसिंहपुर की साक्षी और दुबेपुर की पल्लवी का चयन किया गया समापन के अवसर पर डीसी बालिका ममता कौर मंडल व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी जिला व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह ने चयनित खिलाडियों को पुरस्कृत किया l

जिला स्काउट मास्टर धर्मेंद्र सिंह और जिला गाइड कैप्टन ज्योति सिंह ने भी खिलाडियों को पुरस्कृत किया lसंचालन मुनेंद्र मिश्रा ने किया आयोजन व्यवस्था में रितेश त्रिपाठी आलोक पाठक रहे निर्णायक उमेश यादव रितेश त्रिपाठी अभिषेक सिंह मनोज कुमार सिंह उदय प्रताप सुशील पांडे परमात्मा शंकर अवस्थी बृजेश सिंह हर गोबिंद सिंह ओमप्रकाश पाल शिव प्रताप सिंह हीरालाल यादव आयुष सिंह अजीत यादव रहे इस अवसर पर केजीबीवी की शिक्षिकाएं मौजूद रही विजेता खिलाडियों को मंडल मे खेलने का अवसर मिलेगा l

Related Articles

Back to top button