डेज हत्या में पति,सास- ससुर समेत तीन पर रिपोर्ट
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरवार में दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के अनुसार,मृतका प्रीति की शादी करीब छह वर्ष पहले गांव धरवार निवासी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र चंद्रपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर चंद्रपाल,सास सुनीता देवी और ननद रेनू अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रीति को लगातार प्रताड़ित करते थे। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न कर पाने के कारण उनकी बेटी को कई बार मायके आना पड़ा था।
आरोप है कि 19 नवंबर 2026 को सास, ससुर और ननद ने मिलकर प्रीति की हत्या कर दी और उसका शव फाँसी के फंदे पर लटका दिया था घटना की जानकारी मिलने के बाद पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष बताया कि तहरीर के आधार पर सास,ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर को सौंपी गई है। वह मामले की जांच कर रही है।



