नहर में युवक ने लगाई छलांग: पुलिस जांच में जुटी

मां की डांट से क्षुब्ध हुआ था युवक

जसवंतनगर,इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के गांव नगला विशुन निवासी 24 वर्षीय एक युवक राजू उर्फ पप्पू ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक ने शराब के नशे में थाना बलरई के समीप स्थित देशी शराब के ठेके के सामने भोगनीपुर गंग नहर में छलांग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय युवक नहर के तेज बहाव में बह कर डूबने लगा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने कांस्टेबल विकास, राहुल और आंशू के साथ बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।पूछताछ में युवक ने बताया कि वह घर में मां की डांट से आहत था,जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। इसके बाद पुलिस ने युवक की काउंसलिंग कर उसे समझाया और परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता और साहसिक कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई,जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button