शहर के नमक मंडी में दिनभर ट्रक से माल उतारने की जिद से 50 से अधिक दुकानों का व्यापार हो रहा प्रभावित

सुल्तानपुर। शाहगंज चौराहे के पास पुलिस चौकी के ठीक सामने नमक मंडी में खाद्य चीनी (शक्कर) के कुछ थोक व्यापारियों द्वारा दिनभर माल उतरवाने की जिद के चलते आसपास के व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कुछ बड़े व्यापारी मंडी की व्यवस्था पर अपना कब्जा जमाकर अपनी सुविधानुसार दिनभर माल उतरवाना चाहते हैं। उनका तर्क है कि जब वे दिनभर मेहनत करते हैं तो रात में माल क्यों उतरवाएं,इसका खामियाजा पान मंडी और नमक मंडी के 50 से अधिक व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि सड़क पर मालवाहक वाहनों और माल उतारने की अव्यवस्था के कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है और कई दुकानदारों के सामने दुकानें बंद करने तक की नौबत आ गई है।दिन के ठीक 12 बजे शाहगंज चौकी के पास सड़क को ही अपना गोदाम बनाकर बेफिक्र तरीके से माल उतारते भारी ट्रक आखिर क्या दर्शाते हैं? क्या शहर की मुख्य सड़कें माल गोदाम बनाने के लिए हैं? क्या दिनदहाड़े इस तरह सड़क पर माल उतारते हैं एवं आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। आम नागरिकों, राहगीरों और बाजार आने वाले ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

Related Articles

Back to top button