टीएचआर इकाइयों के भुगतान में देरी से महिलाओं की आजीविका प्रभावित

सैकड़ों महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

सुलतानपुर। जिले में संचालित टीएचआर (टेक होम राशन) इकाइयों के भुगतान में लगातार देरी और कथित अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं उठाईं। पांचों टीएचआर प्लांट से जुड़ी समूह महिलाओं ने जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई।

इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी से भी मिलकर शिकायत दर्ज कराई और भुगतान प्रक्रिया में सुधार तथा बकाया धनराशि दिलाने की मांग की।जिले में संचालित सौभाग्य प्रेरणा महिला लघु उद्योग टीएचआर जयसिंहपुर, प्रगति प्रेरणा महिला लघु उद्योग टीएचआर दुबेपुर, संकल्प प्रेरणा महिला लघु उद्योग टीएचआर मगरावा कादीपुर, उद्यमिता प्रेरणा महिला लघु उद्योग टीएचआर देहली बाजार धनपतगंज सहित अन्य इकाइयों की महिलाओं ने भुगतान में देरी, बिल सत्यापन में लापरवाही और भुगतान में कटौती का आरोप लगाया।

महिलाओं का कहना है कि आईसीडीएस से प्राप्त लाभार्थियों की संख्या के अनुसार टीएचआर सामग्री का उत्पादन कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण किया जाता है। इसके बाद बिल बाल विकास परियोजना अधिकारी के सत्यापन के उपरांत भुगतान के लिए जिला स्तर पर प्रस्तुत किए जाते हैं। नियमानुसार भुगतान एक सप्ताह के भीतर होना चाहिए, लेकिन कई बार चार से पांच माह तक भुगतान लंबित रहता है। इससे प्लांट संचालन और उत्पादन व्यवस्था प्रभावित होती है।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिल सत्यापन में भी 10 से 15 दिन की देरी की जाती है। भुगतान लंबित रहने के बावजूद उत्पादन जारी रखने का दबाव रहता है, जबकि बाद में बिलों में कटौती कर दी जाती है। महिलाओं का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में समूह की महिलाओं की कोई गलती नहीं होने के बावजूद उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिकायत में प्लांट स्थापना के नाम पर समूहों से 30 हजार रुपये प्रति समूह लिए जाने का मामला भी उठाया गया।समूह महिलाओं ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से मांग की।

Related Articles

Back to top button