शुरू होने वाली है फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डे सेल, Realme Washing Machine, टॉप-लोड डिजाइन के साथ मिलेंगे कई धांंसू फीचर

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : कंपनी का अगला टेकलाइफ प्रॉडक्ट होंगी। 7.5KG और 8KG वेरियंट में आने वाली इन वॉशिंग मशीन को 3 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल में उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी ने सेल शुरू होने से पहले इन दोनों वॉशिंग मशीन की कीमतों का खुलासा कर दिया है। कंपनी के 7.5KG वाली वॉशिंग मशीन की कीमत 19,990 रुपये है। वहीं, इसका 8KG वाला वेरियंट 26,490 रुपये के प्राइसटैग के साथ लॉन्च किया गया है।


दोनों वॉशिंग मशीन टॉप-लोड डिजाइन के साथ आती हैं। कंपनी इन पर 2 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वॉरंटी दे रही है। वहीं, इनमें लगे मोटर पर मिलने वाली वॉरंटी 5 साल की है। कंपनी आने वाले दिनों में अपने कुछ वैक्युम क्लीनर और एक एयर प्योरिफायर भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। फिलहाल आइए जानते हैं रियलमी वॉशिंग मशीन के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

 

रियलमी वॉशिंग मशीन के फीचर और स्पेसिफिकेशन – कंपनी की 7.5KG वाली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन में 700rpm के साथ 10 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इन वॉश प्रोग्राम में स्टैंडर्ड, डेनिम, डेलिकेट, मिक्स, विंटर वियर, किड्स वियर, रैपिड वॉश, टब क्लीन और ऐक्वा कन्सर्व शामिल हैं। IPX4 रेटिंग से लैस इस वॉशिंग मशीन में फैब्रिक सेफ वॉश, पावर फोन टेक्नॉलजी, ड्यूल वॉटरफॉल और साइलेंट वॉश टेक्नॉलजी दी गई है।

 

यह वॉशिंग मशीन काफी कम बिजली खर्च करती है और इसीलिए इसे BEE 5 स्टार रेटिंग मिली है। 4 से 5 लोगों की फैमिली के लिए रियलमी की यह वॉशिंग मशीन काफी शानदार है। बात अगर कंपनी की 8KG वाली वॉशिंग मशीन की करें तो इसमें भी आपको 7.5KG वाली वॉशिंग मशीन की तरह 10 वॉश प्रोग्राम मिलेंगे।

 

पल्सेटर मोटर से लैस इस मशीन की इलेक्ट्रिसिटी कन्जंप्शन रेटिंग भी BEE 5 स्टार है। इस मशीन में कंपनी ट्राई-सेंसर वॉश, वॉश लोड सेंसर, इम्बैलेंस सेंसर और वॉटर लेवल सेंसर ऑफर कर रही है। कंपनी का दावा है कि यह मशीन कपड़ों से 99 प्रतिशत तक बैक्टीरिया का सफाया करती है। कपड़े जल्दी सूख जाएं इसके लिए वॉशिंग मशीन में एयर-ड्राई लिड दी गई है।

Related Articles

Back to top button