विधानसभा चुनाव 2022 : सोशल मीडिया के बाद अब जमीन मजबूत करने उतरेंगी प्रियंका, 14 जुलाई से मिशन यूपी पर

स्टरा एक्सप्रेस डिजिटल:

LUCKNOW. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए काउंटडाउन शुरु हो गया है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने इसे लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी सोशल मीडिया के बाद अब अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिये 14 जुलाई से मिशन यूपी पर रहेंगी। वह बुधवार को लखनऊ पहुंचेंगी।

 

प्रियंका गांधी लखनऊ में तीने से चार दिन रूकेंगी। सूत्रों ने स्टार एक्सप्रेस से बताया कि इस बीच वह कांग्रेस के सीनियर नेताओं से मुलाकात करेंगी और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। वह पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगी और उनका हौसला भी बढ़ाएंगी।

 

 

इस दौरान प्रियंका सूबे की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधने से चूकना नहीं चाहती हैं। वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार को पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व कोरोना प्रबंधन में विफलता जैसे मसलों पर घेरेंगी। प्रियंका इस दौरान किसान संगठनों से भी मुलाकात करेंगी।

 

 

सूत्रों से स्टार एक्सप्रेस से बताया कि प्रियंका का यह दौरा छोटा रहने वाला है और दिल्ली में उनकी व्यस्तताओं के चलते वरिष्ठ नेता रहीं शीला कौल के घर पर उनका रहना नहीं हो पाएगा। प्रियंका गांधी इस दौरान माल एवेन्यू मॉल एवेन्यू इलाके में यूपीसीसी के दफ्तर में लॉन्च किए गए नए वॉर रूम का भी दौरा करेंगी। यहां पार्टी की सोशल  मीडिया टीम ने चुनाव प्रचार के लिए जमीनी कार्य शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार के कोरोना प्रबंधन को लेकर निशाना साधती रही हैं. ऐसे में प्रियंका अपनी चुनावी यात्रा के दौरान इस मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार पर निशाना साध सकती हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button