राखी सावंत के मेहंदी लगाने पर ट्रोल ने किये ये अजब- गजब कॅामेंट, देखें वीडियो

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. पंजाबी सिंगर अफसाना खान की शादी में राखी सावंत ने खूब एंजॉय किया। हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के दौरान की कई तस्वीरें-वीडियोज आए। अफसाना के साथ राखी ने भी मेहंदी लगाई थी। उन्होंने हाथों को फ्लॉन्ट करते हुए वीडियो शेयर किया था। कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। राखी ने कहा था कि उन्होंने पहली बार मेहंदी लगाई है। बस इसी पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। यूजर्स ने कहा कि उन्होंने अपनी शादी की मेहंदी भी फ्लॉन्ट की थी। राखी ने इसी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि कुछ लोग पुराने वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। उन्हें तो वह तमाचा मारेंगी।

ट्रोलर्स पर भड़कीं

राखी का कहना है कि यह पहली बार है जब उन्होंने पूरे मन से मेहंदी लगाई है जबकि शादी के वक्त ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने कहा कि पहली बार मेहंदी लगाई है तो कुछ लोग पुरानी शादी की तस्वीरें शेयर करने लगे। भड़काने की कोशिश करने लगे। ऐसा कान के नीचे तमाचा दूंगी ना मैं।‘

 

दिल से मेहंदी लगाना क्या कहते हैं, रो-रोकर मेहंदी लगाना क्या कहते हैं। अफसाना की शादी में ये मैंने दिल से मेहंदी लगाई है और उस वक्त मेहंदी लगाई थी जब रितेश शादी करने के लिए आ रहा था। एक बार उसने मना किया, दो बार मना किया, तीसरी बार मना किया। रो-रोकर मेरे आंसू उस मेहंदी पर टपके। उसे मेहंदी लगाना नहीं कहते। फटके ऐसे लगाऊंगी ना… जिन्होंने मेरी ये फोटो एडिट करके डाली है।‘

 

Related Articles

Back to top button