योगी सरकार ने राजकमल यादव को बनाया जिलाधिकारी बागपत

 

लखनऊ. आईएएस अधिकारियों के फेरबदल में विशेष सचिव आयुष राजकमल यादव को बागपत का जिलाधिकारी बना कर उनको और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

कोरोना काल में आयुष विभाग ने प्रदेश के नागरिकों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए तमाम नये उपायों और कामों ने खूब प्रशंसा बटोरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आयुष विभाग के विशेष सचिव राजकमल यादव के अभिनव प्रयासों की सार्वजनिक रूप से खूब तारीफ की।

आयुष विभाग के विशेष सचिव के तौर पर काम करते हुए उन्होंने कोरोना काल में तमाम नये काम शुरू कराए जिसका नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। ‘आयुष कवच’ एप और आयुष वेलनेस सेंटरों ने तो राष्ट्रीय स्तर पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

आयुष विभाग में डाक्टरों और दूसरे कर्मचारियों की भारी कमी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक हजार से अधिक डाक्टरों की नियुक्ति के साथ साथ दूसरे कर्मचारियों की रिकार्ड समय में तैनाती करा कर कोरोना को काबू में कर लिया गया। यही कारण है कि विशाल आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना का प्रकोप कुछ नहीं कर सका।कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन बनाने में भी आयुष विभाग ने उल्लेखनीय योगदान दिया।

मेहनती और हमेशा कुछ नया करने वाले राजकमल यादव से मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ बहुत प्रभावित हुए। बागपत का जिलाधिकारी बना कर मुख्यमंत्री ने राजकमल यादव में अपना भरोसा बढ़ा दिया है।

राजकमल यादव वर्ष 2013 के आईएएस अधिकारी हैं। आयुष विभाग में विशेष सचिव की तैनाती के पूर्व वह सचिवालय प्रशासन के विशेष सचिव और प्रतापगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button