यूपी बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट की तारीख की घोषणा, परीक्षा का अयोजन कितने राज्यों मे किया जाएगा, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

 

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : उत्तर प्रदेश के स्टेट यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेजों में संचालित दो वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए कराई जाने वाली यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2021 की तारीख घोषित हो गई है। लखनऊ यूनिवर्सिटी की ओर से ट्वीट करके यह जानकारी दी गई है। लखनऊ यूनिवर्सिटी ने कहा है कि यह परीक्षाए 30 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

 

 

 

 

लखनऊ यूनिवर्सिटी की ओर से इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी हुई है। इस नोटिफिकेशन के अनुसारएयह परीक्षा दो पालियो में होगी। परीक्षा का आयोजन 75 जिलों में किया जाएगा। इसमें तकरीबन 5,91,305 उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले परीक्षा मई में आयोजित होने वाली थीए लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। बीएड की लगभग 2.25 लाख सीटों पर एडमिशन के लिए करीब 5.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ है।

 

 

 

 

 

जारी नोटिस में परीक्षा की तारीखों की घोषणा हुई है। साथ ही एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी दी गई है। इस कोर्स में एडमिशन के लिए लगभग 2900 कॉलेज शामिल होंगे जिनमें करीब दो लाख 40 हजार सीटें हैं। वहीं इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट lkouniv.ac.in  पर जल्द जारी होंगे।

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश बीएड एडमिशन के लिए दो पेपर्स की लिखित परीक्षा होगी। दोनों पेपर्स में दो-दो भाग होंगे। पहला भाग जनरल नॉलेज का होगा और दूसरा लैंग्वेज हिन्दी  इंग्लिश का होगा। इसके लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। वहीं कुल 100 सवाल होंगेए हर भाग में 50.50 सवाल होंगे।

 

 

 

 

 

पेपर-1 कुल 200 अंकों का होगा। यानी हर भाग 100 अंकों का और हर सवाल 2-2 अंक का। इसमें 1/3 के अनुपात में निगेटिव मार्किंग होगी। यानी हर तीन गलत जवाब पर एक अंक कटेगा।

 

 

 

 

 

पेपर-2 में भी दो भाग होंगे। पहले भाग में जनरल एप्टीट्यूड के सवाल होंगे और दूसरे भाग में आपके विषय आर्ट्सए साइंसए कॉमर्सए आदिद्ध से संबंधित सवाल होंगे!

पेपर.2 में भी कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। हर भाग में 50.50 सवाल होंगे। यह पेपर भी 200 अंकों का होगा। दोनों भाग 100/100 अंकों के होंगे। इसमें भी 1/3 निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी।

Related Articles

Back to top button