मूर्त‍ि के पीछे खड़े होकर पूजा करते संब‍ित पात्रा ने शेयर की फोटो, तो लोगो ने कसा तंज, कही ये बातें

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा अपने बयान को लेकर अकसर चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन हाल ही में वह अपनी एक फोटो के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। संबित पात्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के पीछे खड़े होकर अभिषेक करते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी इस तस्वीर को लेकर संबित पात्रा लोगों के निशाने पर आ गए हैं। मशहूर पत्रकार संजय शर्मा ने संबित पात्रा की तस्वीर साझा कर उनपर तंज कसा।

 

 

 

संजय शर्मा ने संबित पात्रा पर निशाना साधते हुए लिखा, “अगर सामने से ईश्वर पर अर्पण करते साहब तो फोटो अच्छी नहीं आती। मैंने तो यही सुना था कि भगवान को सामने से ही अर्पण किया जाता है। यह कोई लेटेस्ट हिंदू धर्म का पाठ हो तो क्षमा कीजिएगा, मुझे पता नहीं। कम से कम मैंने तो आज तक ईश्वर के पीछे से कुछ अर्पण करते हुए नहीं देखा।”

 

 

संजय शर्मा के अलावा सोशल मीडिया यूजर ने भी संबित पात्रा की फोटो को लेकर खूब कमेंट किये। आशू श्रीवास्तव नाम के यूजर ने संबित पात्रा की फोटो पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, “ये भाजपाई न भगवान को मानते हैं और न ही डरते हैं। बस बेफिक्र होकर भगवान के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाते हैं।”

 

 

 

आशू श्रीवास्तव ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “लेकिन सच यह है कि भगवान भी हैं और वो सब सच देख भी रहे हैं। भाजपा वालों को ईश्वर ऐसी सजा देंगे कि इनके अस्तित्व का भी अता पता नहीं चलेगा।” राजीव नाम के यूजर ने लिखा, “ईश्वर प्रतिमा की पीठ की ओर खड़े होना भी सनातन धर्म/संस्कृति में वर्जित है।”

 

 

 

गुरु नाम के यूजर ने संजय शर्मा नाम के यूजर का जवाब देते हुए लिखा, “मन का भाव समझो, सबकुछ प्रचार है। प्रचार ही जीवन है संजय जी। अजय पाठक नाम के यूजर ने लिखा, “पीछे खड़े पंडितजी का चेहरा बता रहा है कि जो हो रहा है गलत है। तुलसीराम नाम के यूजर ने लिखा, “इन कट्टरपंथी लोगों ने भगवान को लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने के लिए भगवान को मोहरा बना रखा है।”

Related Articles

Back to top button