निक की हुई प्रियंका, देखिये हैरान करने वाली ये तस्वीरें

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का रोका आज हुआ है। रोका की रस्म हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है। इसमें केवल दोनों परिवारों के ही लोग मौजूद थे। यह आयोजन प्रियंका के बंगले पर हुआ। सुबह से बंगले के बाहर फैन्स की जबरदस्त भीड़ है। शाम को इस खुशी में बड़ी पार्टी रखी गई है। इसमें प्रियंका और उनकी मां मधु के लिए मनीष मल्होत्रा ने ड्रेस डिजाइन की है।

फाइव स्टार होटल में डिनर
निक जोनास एक अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। उनके और प्रियंका की सगाई की खबर काफी दिनों से चल रही थीं। पिछले कुछ दिनों से दोनों की सगाई से लेकर शादी तक की बातें भी हो रही थीं। दो दिन से निक इंडिया में हैं। शुक्रवार रात प्रियंका चोपड़ा निक जोनास और परिवार के साथ मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में डिनर करने पहुंची थीं।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही प्रियंका निक को अपनी मां से मिलवाने के लिए इंडिया लाई थीं। कुछ महीने पहले जब प्रियंका चोपड़ा निक के साथ उनके कजन की शादी में पहुंची थीं तभी से इनके रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी।

निक माता-पिता के साथ आए हैं
25 साल के निक और 35 की प्रियंका चोपड़ा के बीच उम्र के अंतर पर भी सोशल मीडिया में काफी कुछ लिखा जा रहा है। बहरहाल, इस बार निक अपने माता-पिता के साथ इंडिया आए हैं।

हाल ही में एक कार्यक्रम में प्रियंका ने निक से सगाई वाली बात पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा था। इस बारे में बताते हुए प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि- ‘मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में मैं ज्यादा बाहर नहीं बताना चाहती।

आज की खबरें कल रद्दी होंगी
मैं एक लड़की हूं और यह मेरा अधिकार है कि मैं उसे अपने पास ही रखूं। मेरा परिवार, मेरे दोस्ती, मेरे रिश्ते ऐसी चीजें है, जिन्हें मुझे डिफेंड या किसी को समझाना नहीं है। कभी-कभी मैं हंस देती हूं। कभी-कभी मैं नाराज हो जाती हूं लेकिन, अक्सर मैं अपने प्रवक्ता से कहती हूं कोई बात नहीं, आज की खबरें कल की रद्दी होगी।

फोटो- मीडिया।।

Related Articles

Back to top button