केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया राजस्व निरीक्षक संघ

लखनऊ. केरल में बाढ़ से अस्त व्यस्त हो चुका जन-जीवन एक बार फिर से पुन: पटरी पर आने लगा है। लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं। साफ-सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है। घर लौटने वालों को केरल सरकार 10 हजार की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है।

देश ही नहीं विदेश से भी लोग राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ ने भी केरल में बाढ़ पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के लिए हाथ बढ़ाया है। आज उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ लखनऊ का एक शिष्ट मंडल जिला अध्यक्ष राकेश कुमार बाजपेई एवं जिला उपमंत्री जितेन्द्र कुमार सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम 69 हजार का डिमांड ड्राफ्ट जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को सौंपा।

Related Articles

Back to top button