इस हॉलीवुड बायोपिक फिल्म में प्रियंका निभाएंगी इस माँ का किरदार

:बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काय इज पिंक’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं इसी बीच प्रियंका हाल ही में अमेरिका के मशहूर टॉक शो ‘दि एलन डिजेनेरेस’ में जा पहुंची। जहां प्रियंका ने अपने वाली चौथी हॉलीवुड का नाम और उसमें अपने किरदार की घोषणा की। जिसके बारें में जानने के बाद आप भी हेरान रह जाएंगे।

Related image

इस शो में प्रियंका अपनी नई हॉलीवुड फिल्म ‘इसंट इट रोमांटिक’ का प्रमोशन करने पहुंची थी। शो पर प्रियंका ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए बताया कि वो जल्द ही मां आनंद शीला के जीवन पर आधारित एक फिल्म में नज़र आ सकती हैं। अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा ‘मैं बैरी लेविनसन के साथ एक फीचर तैयार कर रही हूं। हम स्क्रिप्ट को मा शीला के नज़रिए से तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।’

इस फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए प्रियंका ने कहा- ‘भारत में जन्मीं मां शीला एक आध्यात्मिक गुरु रही हैं। वो ओशो के बेहद करीब रहीं और उन्हें कुटिल महिला के तौर पर देखा जाता है। उन्होंने अमेरिका में एक कल्ट स्थापित किया था। मुझे नहीं पता कि आपने उनके बारे में कितना सुना है। मैं इस प्रोजेक्ट में एक्टिंग करने वाली हूं। साथ ही इसमें प्रोड्यूसर की भूमिका के तौर पर भी नज़र आऊंगी।’ बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने बताया था कि उनका मां उनकी शादी में खुश नहीं थी।

Related Articles

Back to top button