yogi police action: अब छेड़छाड़ की तो यमराज से होगी मुलाकात

यूपी में शोहदों की खैर नहीं! अगले चौराहे पर यमराज खड़े मिलेंगे। योगी आदित्यनाथ का ऐलान

yogi police action: यदि किसी बेटी के साथ छेड़छाड़ की तो अगले चौराहे पर यमराज के दर्शन हो जाएंगे। यमराज से टिकट कटवाना हो तो किसी बेटी से छेड़छाड़ कर दें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर्व से पहले शोहदों को यह वार्निंग देकर सचेत कर दिया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने न सिर्फ असामाजिक तत्वों को कायदे में रहने की नसीहत दी बल्कि बेटियों की सुरक्षा का संकल्प भी दोहराया है।

सीएम की चेतावनी का मतलब आज अपराधी भली-भांति जानते हैं। अपराधियों का मालूम है कि यूपी में फायदे में रहने के लिए कायदे में रहना पड़ेगा। वर्तमान में कायदा-कानून तोड़ने की सजा बेहद सख्त है। दीपावली पर्व नजदीक है। ऐसे में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर अधिक ध्यान दिया गया है। धनतेरस, छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन व भैया दूज तक बाजारों में भीड़-भाड़ रहेगी। त्योहारी सीजन में अपराधी रंग में भंग डालने की जुरत न कर पाएं, इसके मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ खुद गंभीर नजर आ रहे हैं।

yogi police encounter: रिस्क’ मतलब यमलोक की सैर

खासकर मेट्रो शहरों में यातायात जाम की विकट समस्या अभी से पैदा होने लगी है। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से प्रतिदिन जाम लग रहा है। बाजारों में खरीदारों की संख्या में तेजी आई है। भीड़-भाड़ का फायदा उठाने की फिराक में अपराधी हमेशा रहते हैं। इस दौरान जेबतराशी व छेड़छाड़ की घटनाएं होने लगती हैं। कई बार छेड़छाड़ की घटना पर भारी बवाल मचने से शांति एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता है। अलबत्ता शासन-प्रशासन किसी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नहीं है।

यूपी में क्राइम कंट्रोल का मॉडल देशभर में लोकप्रिय हो रहा है। अपराधियों को सबक सिखाने में yogi police हमेशा action में रहती है। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ न हो। पुलिस के साथ मुठभेड़ में बड़ी संख्या में बदमाश अपनी जान गंवा बैठे हैं। कानून व्यवस्था में आए बड़े बदलाव का श्रेय सीएम योगी को जाता है। बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वह समय-समय पर सख्त दिशा-निर्देश देते रहते हैं। त्योहारों पर शांति एवं सुरक्षा की आवश्यकता होती है। प्रत्येक व्यस्त चौराहे पर इस वक्त पुलिस की मुस्तैदी है।

बाजारों में पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। सीएम की नसीहत को दरकिनार कर अगर कोई अपराधी मनमानी करने की भूल करता है तो उसे इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। अपराधियों से निपटने के यूपी पुलिस के तौर-तरीके पर अब दिल्ली पुलिस भी चल पड़ी है। दिल्ली में पिछले कुछ समय में पुलिस के साथ एनकाउंटर में कई अपराधी यमलोक पहुंच चुके हैं। जबकि कई बदमाश घायल होने के बाद जेल की हवा खा रहे हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बुलडोजर भी बदमाशों को सबक सिखाने का हथियार बन चुका है।

CM योगी ने जनता दर्शन में लुटाया दिल… बच्चे को दी टॉफ़ी, पिता को मिला मुफ्त इलाज

संगीन वारदात कर यदि कोई अपराधी फरार हो जाता है तो उसके अवैध मकान या दुकान को जमींदोज करने में बुलडोजर एक्शन देखने को मिलता है। इससे अपराधियों के हौसले निरंतर पस्त हो रहे हैं। आम जनता को अपराध नियंत्रण का यह तरीका खूब पसंद आ रहा है। उम्मीद की जानी चाहिए की दीपावली पर्व प्रदेशभर में शांति पूर्वक मनेगा।

Related Articles

Back to top button