गनपत सहाय पी.जी. कॉलेज सुल्तानपुर में प्री-आर.डी. कैंप चयन हेतु कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

सुल्तानपुर। डॉ० राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के प्री-आर.डी. कैंप में चयन हेतु कार्यक्रम का आयोजन गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुल्तानपुर के पयागीपुर स्थित मुख्य परिसर में प्रारंभ हुआ। यह आयोजन महाविद्यालय के प्रबंधक आदरणीय डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय “बजरंगी” के आशीर्वाद तथा महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रो. अंग्रेज़ सिंह जी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका में एन.एस.एस. क्षेत्रीय निदेशक लखनऊ के प्रतिनिधि श्री लोकेंद्र सिंह जी, विश्वविद्यालय के एन.एस.एस. के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अनुज कुमार पटेल, महाविद्यालय के एन.सी.सी. प्रभारी डॉ. महेंद्र कुमार ने निभाई। कार्यक्रम में गनपत सहाय महाविद्यालय, के.एन.आई.पी.एस.एस., राणा प्रताप, संत तुलसी दास कादीपुर, राजर्षि रणंजय अमेठी, हर्ष महिला महाविद्यालय, मोहन लाल पी.जी. कॉलेज बाराबंकी आदि महाविद्यालय के बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य परिसर के प्रभारी प्रो. मो. शाहिद की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर महाविद्यालय के एन.एस.एस. के कार्यक्रमाधिकारी डॉ. शाहनवाज आलम, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. विष्णु शंकर अग्रहरि, डॉ भोलानाथ, डॉ देवेन्द्र नाथ मिश्र के साथ- साथ अन्य महाविद्यालयों के कार्यक्रमाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में एन.सी.सी. के छात्र छात्राओं ने विशेष योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button