योगी सरकार ने इन मुद्दों पर किया फोकस, महिला सुरक्षा का रखा खास ध्यान

स्टार एक्सप्रेस

100 टॉपर SC-ST छात्राओं को दिया जाएगा लैपटाप –

डेस्क. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करते हुए कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं के आवाहन में यू.पी.एस.ई.ई. 2018 की 100 टॉपर छात्राओं को लैपटॉप और 100 टॉपर एससी/एसटी छात्राओं को लैपटॉप प्रदान किया गया।

यूपी में 11 लाख से अधिक किसानों से 65 लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

यूपी में खरीफ वर्ष 2021-2022 में 4656 स्थापित क्रय केन्द्रों के माध्यम से 11 लाख से अधिक किसानों से 65 लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान खरीद की गयी। जिसके सापेक्ष किसानों के खातों में ई-पेमेन्ट के माध्यम से 12 हजार 485 करोड़ रूपये का सीधे भुगतान किया जा चुका है।

यूपी में गन्ना किसानों को किया गया 1 लाख 72 हजार 745 करोड़ का भूगतान

यूपी सरकार द्वारा 16 मई, 2022 तक गन्ना किसानों 1 लाख 72 हजार 745 करोड़ रूपये का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया। इसके पूर्व के 5 वर्षों के सम्मिलित गन्ना मूल्य भुगतान 95.215 करोड़ रूपये से 77.530 करोड़ रूपये अधिक है।

पीएसी की तीन महिला बटालियन का किया जाएगा गठन-

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करते हुए कहा कि धार्मीक स्थलों के सुरक्षा और संरक्षण पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा पीएसी की तीन महिला बटालियन का गठन किया जाएगा।

उज्ज्वला योजना के हर लाभार्थी को मिलेगा 2 रसोई गैस सिलिंडर-

CM योगी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रमुख घोषणाओं में मुख्य रूप से उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवार को वर्ष में 02 रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अन्नदाता किसानों के लिए ‘भामाशाह भाव स्थिरता कोष’ की स्थापना के लिए धनराशि फंड की स्थापना की गई है।

 

आत्मनिर्भर भारत के तहत कृषि, आईटी, मैन्यूफैक्चरिंग और उद्योग धंधों पर खास ध्यान

प्रधानमंत्री ने देश को “आत्मनिर्भर भारत” का मंत्र दिया है। जिसका उद्देश्य देश को हर क्षेत्र में चाहे वह मैन्यूफैक्चरिंग हो, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स हो उद्योग-धन्धे हों शिक्षा स्वास्थ्य और कृषि हो आत्मनिर्भर बनाना है।

गरीब कन्याओं की शादी का बजट 600 करोड़ रुपए किया गया

सामूहिक विवाह योजना जिसमें गरीब कन्याओं की शादी के लिए 51,000 रुपए उपलब्ध कराते हैं, उसका बजट 250 करोड़ से बढ़ाकर 600 करोड़ रुपए किया है। निराश्रित महिला पेंशन की राशि 300 से बढ़ाकर 1,000 रुपए की है। इसके लिए इसका बजट 1,812 करोड़ से बढ़ाकर 400 करोड रुपए किया है।

Related Articles

Back to top button