दिन में मजदूरी, रात में पढ़ाई कर प्रदीप वर्मा बने जूनियर असिस्टेंट

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। कुछ सपने सुविधाओं से नहीं, बल्कि संघर्ष, परिवार के सहयोग और कभी हार न मानने वाले हौसले से पूरे होते हैं। 36 वर्षीय प्रदीप कुमार वर्मा ने बिना किसी कोचिंग और लाइब्रेरी के, दिन में मजदूरी करते हुए और रात में पढ़ाई के लिए समय निकालकर यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट के पद पर सफलता हासिल की।प्रदीप का सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा। ग्राम सभा अहिमाने में गरीब परिवार में जन्म हुआ,मई 2013 में पिता स्वर्गीय रामप्रताप वर्मा का निधन हो गया। पिता का साया उठने के बाद परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ीं, लेकिन प्रदीप ने अपने सपने को नहीं छोड़ा। 2013 की सिपाही भर्ती में अंतिम मेरिट से बाहर हुए। इसके बाद 2022 में रेलवे और लेखपाल भर्ती, जबकि दरोगा भर्ती में भी महज कुछ अंकों से सफलता हाथ से निकल गई। हर असफलता के बाद उन्होंने फिर मेहनत शुरू की।
दिनभर मजदूरी के बाद थका हुआ शरीर आराम मांगता था, लेकिन प्रदीप रात में किताबें खोलकर बैठ जाते थे। परिवार ने भी उनके संघर्ष में उनका हौसला बढ़ाया और कठिन समय में उनका साथ दिया। माता अनारा देवी का आशीर्वाद, भाई-बहनों और पूरे परिवार का सहयोग उनके लिए ताकत बना। और ग्रामवासियों ने भाजपा नेता अधिवक्ता अशोक वर्मा रवि वर्मा,रामराज वर्मा प्रधान, अरविंद वर्मा, सुरेंद्र वर्मा आदि ने दी प्रदीप वर्मा को दी बधाईयां।



