तानाशाही बर्दाश्त नहीं! – केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े कांग्रेसी

सुजीत कुमार मऊ। दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे व सांसद प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुद्धवार को मऊ में कांग्रेस पार्टी ने के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन की अगुआई कर रहे राज मंगल यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच छीना झपटी भी हुई। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रयास सफल रहा और पुतले में आग लगा दी गई। मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तारी के पहले प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने केंद्र सरकार को अत्याचारी और तानाशाह बताया। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही चरम पर है, छात्रों की मांग जायज है और उनकी मांगों को बर्बरता से दबाने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष के नेता उनकी मांगों को समर्थन के के लिए आगे आए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

राजमंगल यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते है तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों पर जुल्म और शिक्षा व्यवस्था को दरकिनार नहीं होने देगी।

इस प्रदर्शन ओमप्रकाश ठाकुर,उदय प्रताप राय,महक पांडेय,रामकेश सिंह पटेल, फ़हद क़ादिर,अमरनाथ योगी,मनोज गिहार,हफीजुर्रहमान,हरिश्चंद्र यादव,शाहिद फारूकी,प्रेम लता पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button