ऊसराहार में गाय दुष्कर्म आरोप-आगजनी मामले में जांच शुरू
पुलिस ने गाय से दुष्कर्म के आरोप से किया इंकार

ऊसराहार,इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम कछपुरा बछरोई निवासी अभिलाष सिंह द्वारा बीती शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे उसकी गर्भवती गाय के साथ हुए दुष्कर्म आदि शरीर में अंदरूनी छेड़छाड़ के लगाए गए आरोप से ऊसराहार थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने इंकार कर दिया है। जबकि क्षेत्र के पशुचिकित्सक रवि कुमार ने गर्भवती गाय के साथ अंदरूनी प्राइवेट पार्ट्स से जबरन छेड़छाड़ आदि की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि गर्भवती गाय को ब्लीडिंग होती मिली थी जिसका इलाज शुरू कर दिया है।
आपको बतादें ऊसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कछपुरा बछरोई में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था। यहाँ एक पशुपालक ने दबंगों पर अपनी गर्भवती गाय के साथ दुष्कर्म करने का आरोप के साथ साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से बाद में दबंगों ने उसकी बाजरे की चार सौ पुरी के ढेर को आग के हवाले करने का भी आरोप लगाया था,जिसके सम्बन्ध में पशुपालक की शिकायत पर हमारे दैनिक समाचार ने उक्त घटना को प्रकाशित कर प्रशासन जगाने और पीड़ित को न्याय दिलाने का काम किया।
हालांकि खबर प्रकाशित होते ही ऊसराहार पुलिस हरकत में आ गई और गर्भवती गाय से दुष्कर्म की घटना को इनकार करते अग्निकांड आदि की जांच पड़ताल शुरू करदी हैं।
थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया जांच उपरान्त आरोपियों की तलाश कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।



