महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास
दरवाजा तोड़कर ग्रामीणों ने बचाई जान

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला पूठ में गुरुवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब 35 वर्षीय महिला के साथ नामजद एक मां बेटी ने मारपीट करदी जिससे आहत होकर मायके में रह रही महिला ने घर का दरवाजा बंद कर फांसी लगाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर महिला की जान बचा लो।
जानकारी के अनुसार गीता कठेरिया करीब दो वर्षों से अपने मायके नगला पूठ में रह रही है। वह गुरुवार की शाम गांव में बैठी हुई थी आरोप है कि गांव के ही दो नामजद एक मां और उसकी बेटी ने उसे गाली गलौज करते हुए बेरहमी से पीट दिया। जिससे गीता आहत हो गई। उसके बाद गीता अपने घर के कमरे में गई जहां फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगी तभी गांव के लोगों की नजर घर के बंद गेट की तरफ पड़ी आवाज लगाने पर भी गेट नहीं खुले तो चिल्लाने लगे तभी कुछ लोगों ने आकर दरवाजे को तोड़कर महिला को घर में फांसी लगाने से रोक लिया और बाहर निकाला जिससे उसकी जान बच सकी।
गीता ने मारपीट के सम्बन्ध में भरथना कोतवाली पुलिस को नामजद मां बेटी के विरुद्ध प्रार्थना पत्र सौंपकर कर्रवाई की गुहार लगाई है। फांसी लगाने के प्रयास के सम्बन्ध में पुलिस को समाचार लिखे जाने कोई जानकारी नहीं हो सकी।



