क्या दूसरी शादी करेंगें नागा चैतन्य? जानने के लिये पढ़े पूरी खबर

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने पिछले साल अलग होने की घोषणा की थी। दोनों के अलग की खबर से फैंस को बहुत बुरा लगा था। लेकिन अब नागा दूसरी शादी करने का प्लान कर रहे हैं।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य को अलग हुए अब काफी समय हो गया है। दोनों किसी समय पर साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर और हिट कपल्स में से एक थे। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में थे और फिर दोनों ने शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि अभी तक दोनों के अलग होने की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फैंस को दोनों के अलग होने का बड़ा झटका लगा था। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस और सामंथा को फिर बड़ा झटका लग सकता है। ये खबर नागा चैतन्य से जुड़ी है।

किससे शादी करेंगे नागा

दरअसल, ऐसी खबर आ रही है कि नागा, सामंथा से अलग होने के बाद अब दूसरी शादी करने वाले हैं। एबीपी लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक सामंथा से अलग होने के बाद नागा दूसरी शादी का प्लान कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में एक्टर की तरफ से कोई ऑफिशयल कमेंट नहीं आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि सामंथा से अलग होने के बाद नागा टूट गए हैं और वह अकेला महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि नागा अब दोबारा शादी करने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन दिलचस्प बात जो और सामने आई है वो ये कि नागा ने अब मन बना लिया है कि वह अब किसी एक्ट्रेस से शादी नहीं करेंगे। नागा अब दूसरी शादी के लिए खुद को मेंटली और इमोशनली तैयार कर रहे हैं।

सामंथा से हुआ रिश्ता खत्म

बता दें कि सामंथा और नागा काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है और उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। ऑनस्क्रीन के अलावा दोनों की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी जबरदस्त थी। फैंस ने दोनों की जोड़ी का नाम चयसैम भी रखा था। शादी के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते थे। लेकिन फिर अचानक दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं और फिर पिछले साल दोनों ने अलग होने की घोषण की।

दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

नागा की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बता दें कि वह लाल सिंह चड्ढा, थैंक्यू और एनसी 22 में नजर आने वाले हैं। लाल सिंह चड्ढा के जरिए नागा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में नागा के साथ आमिर खान और करीना कपूर खान लीड रोल में हैं। फिल्म थैंक्यू में नागा, राशि खन्ना और अविका गौर अहम किरदार में हैं। हालांकि अभी एनसी 22 को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

वहीं सामंथा की बात करें तो वह काठु वाकुला रेंडू काढाल, शकुंतलाम और यशोदा में नजर आएंगी। फैंस सामंथा की इन फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button