दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, जानिये यूपी का हाल

देश के कई राज्यों के लिए आज मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मौसम ओर बदलेगा।  

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. देश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण अब लोगों के लिए मुसीबतें पैदा हो गई है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, दिल्ली-NCR में सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से ही बारिश देखने को मिली है। जबकि NCR में कई जगह बादल छाए हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जन-जीवन पर बुरा असर पड़ा है। कांगड़ा एडीएम रोहित राठौर का कहना है कि कांगड़ा जिले में चक्की पुल आज ढह गया है। इसके अलावा कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है।

 

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली-NCR में आज रूक-रूककर बारिश हो सकती है। इस दौरान दिल्ली-NCR में हवा के साथ बारिश होने की अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार व रविवार को हल्की बारिश के आसार हैं। दिल्ली-NCR का आज अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

बिहार वासियों को गर्मी से मिलेगी राहत

बिहार की राजधानी पटना समेत राज्यों के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। अनुमान है कि बिहार में आज हवा की गति 35-40 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। जिसको देखते हुए मौसम विज्ञान ने अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में क्या है मौसम की स्थिति

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की उम्मीद है। 20-21 अगस्त को कोंकण और गोवा में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, 21 अगस्त तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के साथ गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड में भी भारी बारिश की उम्मीद है। जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 21 अगस्त से बारिश का नया दौर शुरू होने का अनुमान है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button