जनसमाधान में वार्ड वासियों ने रखीं समस्याएं
सपा नेताओं ने समस्या निस्तारण का दिलाया आश्वासन

जसवंतनगर,इटावा। समाजवादी पार्टी द्वारा नगर क्षेत्र के एक वार्ड में विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर जन समाधान बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता और सुभाष चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में वार्डवासियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान लोगों ने सड़क, पुलिया, सफाई व्यवस्था समेत विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
वार्डवासियों ने शमशान घाट तक सड़क निर्माण,सड़क व पुलिया की व्यवस्था तथा मोहल्ले में नियमित सफाई सहित अन्य विकास कार्यों की मांग रखी। लोगों ने बताया कि इन समस्याओं के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहुल गुप्ता ने वार्ड वासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित स्तर पर प्रयास कर जल्द से जल्द विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर भी वार्डवासियों से संवाद किया और पार्टी के पक्ष में सहयोग की अपील की।
बैठक में सभासद प्रतिनिधि हेमू शाक्य,विनय पांडेय, दीपक शाक्य,रोहित जोशी,सभासद कमल प्रकाश,अंकित कुमार, सभासद सुमित, विश्वकर्मा समिति के अध्यक्ष सुमित अज्जू शर्मा,पवन माथुर,राहुल शाक्य,सभासद इरफान, हकीम शाक्य,सभासद संजीव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।



