विसर्जन से पहले युवा नेता पुलकित सिंह ने लगवाई लाइट, रोशनी से जगमग हुआ शारदा नहर घाट

26 अक्टूबर को महेशरगंज के शारदा नहर घाट पर होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

सुल्तानपुर। थाना धम्मौर क्षेत्र के पुलिस चौकी महेशरगंज, शारदा नहर घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले हाईमास्ट लाइट लगवाई गई है। 188 विधानसभा सुल्तानपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक विनोद सिंह के पुत्र एवं युवा नेता पुलकित सिंह की पहल पर घाट पर प्रकाश की व्यवस्था की गई है।

बताया जा रहा है कि 26 अक्टूबर को शारदा नहर घाट पर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। विसर्जन के दौरान घाट पर अंधेरा रहने की समस्या को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस ओर ध्यान आकर्षित कराया। इसके बाद पुलकित सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए विसर्जन से पहले ही हाईमास्ट लाइट लगवाने की व्यवस्था कराई हाईमास्ट लाइट लगने से घाट और आसपास के क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था बेहतर हुई है।

स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना की है। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मौके पर पूर्व प्रधान अशोक यादव, धम्मौर मण्डल अध्यक्ष राम जतन यादव, दूबेपुर मंडल उपाध्यक्ष विश्वनाथ यादव, मंडल मंत्री महेश यादव,बूथ अध्यक्ष संतोष सिंह, श्री श्याम यादव, राजकपूर चौहान,शनि गुप्ता,शिव कुमार, विकास, विवेक सिंह, पप्पू जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button