विधायक ताहिर खान ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह, डॉ. संजयन त्रिपाठी की जीत का जताया भरोसा

सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा के बल्दीराय 23 अक्टूबर 2026 को इसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बल्दीराय तहसील परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद (MLC ) का चुनाव संपन्न, कुल 255 मतों में से 213 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसने 173 पुरुष और 40 महिलाओं ने भाग लिया, वोटिंग का प्रतिशत 83.5% रहा।इस दौरान इसौली के विधायक ताहिर खान ने समाजवादी पार्टी के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजय त्रिपाठी की जीत का भरोसा जताते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विधायक के इस उत्साहवर्धन से पार्टी समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।मतदान केंद्र पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए। विधायक ताहिर खान ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी की जीत की भविष्यवाणी की। इस मौके पर इसौली विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव, विधानसभा महासचिव,रियाज अहमद खान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिंह, बल्दीराय ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव,मीडिया प्रभारी तनवीर अहमद,जोनप्रभारी,मुरसलीन खान उर्फ बाबा,रमेश यादव,सैनी सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तथा इंडिया गठबंधन के पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे। विधायक ताहिर खान के समर्थन और विश्वास के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. संजय त्रिपाठी की जीत की उम्मीद जताई।



