अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

अवैध खनन में चार डंपर किए सीज़

इटावा। इटावा जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को प्रशासन ने एक बड़ा अभियान चलाया। जिला खनन अधिकारी और थाना बढ़पुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा पर चंबल पुल के पास सघन चेकिंग की।

इस अभियान के दौरान, बिना वैध प्रपत्रों के खनिज सामग्री ले जा रहे चार ट्रक पकड़े गए। इन सभी वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। प्रशासन ने इन पर लगभग ₹2.50 लाख का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस ने एक चालक विनोद सिंह पुत्र जिलेदार सिंह को गिरफ्तार किया है। वह भिंड (मध्य प्रदेश) के ग्राम डिडी, थाना कोतवाली देहात का निवासी है।

चालक सहित वाहन मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस और प्रशासन ने चेतावनी दी है कि वैध दस्तावेजों के बिना खनिज परिवहन या अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button