अध्यक्ष-महामंत्री दोनों पदों के लिए मतदान 29 को
बार एसोसियेशन भरथना के अन्य पदाधिकारी हुए निर्विरोध मनोनीत

भरथना,इटावा। बार एसोसियेशन भरथना के चल रहे एकवर्षीय निर्वाचन के दौरान अध्यक्ष व महामंत्री पद को छोडकर शेष अन्य पदों के पदाधिकारी निर्विरोध मनोनीत हुए। अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए निर्वाचन पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार 29 अक्टूबर को होगा।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, सदस्य रामकुमार यादव, राघवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र यादव,रामपाल सिंह राठौर ने संयुक्त रूप से बताया कि बार एसोसियेशन भरथना का चुनाव चल रहा है। जिसमें अध्यक्ष व महामंत्री पदों पर कोई नामांकन वापस न होने के कारण अध्यक्ष पद पर मान सिंह यादव व हरिश्चन्द्र पाण्डेय तथा महामंत्री पद पर नरेन्द्र कुमार व राकेश सिंह चौहान का निर्वाचन आगामी 29 अक्टूबर को होगा।
जबकि सत्यप्रकाश यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सुरजीत सिंह उपाध्यक्ष,सुबोध यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष,कप्तान सिंह व रूपेन्द्र कुमार मंत्री,कृष्णकान्त श्रीवास्तव, प्रेम सिंह,रामस्वरूप यादव, बाबूराम यादव,विजयकृष्ण श्रीवास्तव,श्याममोहन यादव तथा गोविन्द मिश्रा, रघुवीर सिंह निषाद,विनय कुमार,सुबोध कुमार, सत्यभान सिंह कनिष्ठ सदस्य के रूप में निर्विरोध मनोनीत हुए।



