भूख का मर जाना है खतरे की घंटी, जानें कैसे एक छोटा सा विटामिन आपके शरीर को बना रहा है खोखला

vitamin deficiency diseases: भूख न लगना केवल छोटी समस्या नहीं है। जानिए किस विटामिन की कमी और खराब लाइफस्टाइल आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है और इससे बचने के आसान उपाय।

vitamin deficiency diseases: आजकल लोग फिट रहने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन एक नई परेशानी तेजी से सामने आ रही है। कई लोगों को भूख ही नहीं लगती। स्वादिष्ट खाना सामने हो तब भी खाने का मन नहीं करता। शुरुआत में इसे लोग हल्की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक ऐसा रहना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।

केवल टेंशन नहीं, पोषण की कमी भी वजह

अक्सर लोग मान लेते हैं कि भूख कम लगने का कारण तनाव या पाचन की दिक्कत है। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह समस्या शरीर में जरूरी विटामिन की कमी से भी जुड़ी हो सकती है। खासतौर पर विटामिन B12 का स्तर कम होने पर इसका सीधा असर भूख पर पड़ता है।

भूख के लिए ये विटामिन है जरूरी

विटामिन B12 शरीर के कई जरूरी कामों में मदद करता है। यह नर्वस सिस्टम को मजबूत रखता है। दिमाग को सक्रिय बनाता है और पाचन तंत्र को संतुलित करता है। जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है तो व्यक्ति खुद को थका हुआ महसूस करता है। कमजोरी बढ़ती है और सुस्ती बनी रहती है।

ऐसे में शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है लेकिन दिमाग से भूख का संकेत ठीक से नहीं मिल पाता। यही कारण है कि धीरे-धीरे खाने की इच्छा कम होने लगती है।

किन चीजों से पूरी करें कमी

विटामिन B12 की कमी को सही खानपान से पूरा किया जा सकता है। इसके लिए डाइट में अंडे, दूध, दही, पनीर शामिल करें। इसके अलावा मछली, चिकन और मीट भी फायदेमंद हैं। जो लोग नॉनवेज नहीं खाते वे सोया मिल्क और फोर्टिफाइड कॉर्नफ्लेक्स ले सकते हैं। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट भी लिया जा सकता है।

महंगी क्रीम पर पैसे क्यों खर्च करें, इस गर्मी में ये फल आपके चेहरे को देंगे नैचुरल ग्लो

भूख न लगने की समस्या केवल विटामिन की कमी तक सीमित नहीं है। खराब दिनचर्या, तनाव और नींद की कमी भी इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर समय पर खाना न खाया जाए और शरीर को आराम न मिले तो इसका असर भूख पर साफ दिखाई देता है।

Related Articles

Back to top button