20 वर्षों से बिजली की आस देखते ग्रामीण, सांसद ने समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

सुलतानपुर|बताते चलें की विकास खण्ड कूरेभार के ग्राम सभा निदूरा का एक पुरवा है जिसमें लगभग 15 घर निवास करते हैं आज तक बिज़ली का पोल नहीं पहुंच पाया। विकास की बड़ी बड़ी बातें करने वाले बहुत सारे जनप्रतिनिधि आए वादे करके उनका वोट लेकर चले गये लेकिन समाधान अभी तक नहीं हुआ, और गांव वाले आज भी विकास के इंतजार में उनकी राह देख रहे हैं।

इस जानलेवा भीषण गर्मी को देखते हुए समाजसेवी शिवप्रसाद (यस पी) मौर्य ने गाँव वालों का दर्द समझते हुए अपने साथियों संग इस समस्या को लेकर माननीय सांसद सुल्तानपुर से मुलाकात की। सांसद ने इस समस्या का समाधान शीघ्र कराए जाने का आश्वासन दिया है।


एम ए संस्कृत की प्रायोगिक परीक्षा 29 जून को होगी

सुल्तानपुर। राणा प्रताप पी जी कॉलेज के एम ए द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 29 जून को 10 बजे से सम्पन्न होगी । आंतरिक परीक्षक डॉ वीना सिंह ने बताया कि सभी छात्र/छात्राएं अपने प्रवेश-पत्र, रिसर्च प्रोजेक्ट, प्रैक्टिकल फाइल व अन्य आवश्यक सामग्री के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें। प्रायोगात्मक परीक्षा छूट जाने पर सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं छात्र/छात्राओं की होगी।

Related Articles

Back to top button