घर में चोरी आभूषण- नकदी ले उड़े चोर

ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम

जसवंतनगर,इटावा। हाईवे मलाजनी चौराहे के निकट एक घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित विनय चंद्र पुत्र कृपा शंकर मूल निवासी नगला भिखन ने थाना जसवंतनगर में चोरी की तहरीर दी है।

पीड़ित के अनुसार उसके दो मकान हैं एक गांव में बना है दूसरा यहां मलाजनी चौराहे के निकट हाईवे किनारे पर बना है। वह अपने परिवार के साथ 8 फरवरी को ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। यहां घर में ताला लगा हुआ था। इसी दौरान 11 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और चोरी कर ली। चोर घर से दो सोने की हाय, चांदी के खड़ुआ,एक जोड़ी चांदी की पायल,15 हजार रूपए नकद तथा दो साड़ियां कीमत लगभग 3 हजार चोरी कर ले गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित मौके पर पहुंचा और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। बाद में थाना जस

Related Articles

Back to top button