एसडीएसएम जूनियर हाई स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव 26 को होगा

सुल्तानपुर। क्षत्रिय शिक्षा समिति द्वारा संचालित श्री धनजंय सिंह मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल ( एसडीएसएम ) का भव्य वार्षिकोत्सव 26 फरवरी को क्षत्रिय भवन में अपरान्ह 1 बजे से प्रारंभ होगा। क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि प्रबंध समिति की बैठक में तय हुआ कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल होंगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि पी जी क्लास से कक्षा 8 तक के अधिकतम उपस्थित वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कक्षावार बेस्ट स्टूडेंट को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
बेस्ट स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर का भी चयन कई मानक पर किया जाएगा। प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने बताया कि पी जी कक्षा से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसका रिहर्सल स्टूडेंट्स कर रहे है। विद्यालय के प्रबंधक रमेश सिंह टिन्नू ने क्षत्रिय शिक्षा समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज, राणा प्रताप पी जी कॉलेज, राणा प्रताप विधि महाविद्यालय कूरेभार स्टाफ़ से इस कार्यक्रम में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
राजनीति विज्ञान के विविध कक्षा की प्रायोगिक / मौखिक परीक्षा तिथि घोषित
सुलतानपुर। राणा प्रताप पी जी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विषय के बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 24 फरवरी को, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 25 फरवरी एवं एम.ए. प्रथम वर्ष की मौखिक परीक्षा 25 फरवरी को ही प्रातः 10 बजे से महाविद्यालय में संपन्न होगी। विभाग अध्यक्ष डॉ अभय सिंह ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को अपने प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा के दिन अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है। अनुपस्थित रहने की स्थिति में संपूर्ण उत्तरदायित्व छात्र एवं छात्र का होगा ।



