पुण्यतिथि पर सेवा: ठाकुर अजय चौहान ने अनाथ बच्चों को बांटे मिष्ठान व कंबल

गाज़ियाबाद। पटेल मार्ग स्थित महर्षि दयानन्द संस्कृत गुरूकुल महाविद्यालय में पूर्व प्रत्याशी भाजपा बेहट विधानसभा सहारनपुर ठाकुर अजय चौहान, उनकी पत्नी निधि सिंह चौहान और पुत्री अनिका सिंह चौहान ने उनकी माताजी स्वर्गीय श्रीमती विमला देवी की पुण्यतिथि पर अनाथालय पहुंचकर अनाथ बच्चों को मिष्ठान व कंबल वितरण किए।

स्वर्गीय विमला देवी की स्मृति में सभी ने सामूहिक मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में आलोक जाटव, योगेश बालियांन, तनुज खन्ना, कृष्ण प्रताप सिंह और सर्वेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button