त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दस्तक से दबंगों की गुंडई शुरू

प्रधान पद के उम्मीदवार को दबंगों ने जान से मारने दे डाली धमकी

बकेवर,इटावा। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दस्तक के बाद प्रधान पद के उम्मीदवारों ने अपने अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज कर दिया है,जिसके चलते थाना बकेवर क्षेत्र अन्तर्गत महेवा विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खितौरा में प्रधान पद के एक उम्मीदवार कंचन सिंह ने जब मतदाताओं के बीच पहुंच कर बीती बुधवार को दोपहर 1 बजे जनसंपर्क शुरू किया तो गांव के ही दबंग दो सगे नामजद भाइयों ने प्रधान पद उम्मीदवार कंचन सिंह पुत्र जयवीर सिंह निवासी खितौरा,के साथ गुंडई दिखाते हुए गाली गलौज कर अभद्रता शुरू करदी, जिसका विरोध करने पर नामजद दबंगों ने प्रधान बनने का सपना छोड़ देने की हिदायत दे डाली और मारपीट करते हुए हमलावर हो गए।

उक्त घटना के दौरान कुछ दूरी पर खड़े ग्रामीण रोहित पुत्र चन्दगी राम,अभिषेक फ्लाद सिंह, सौरभ पुत्र रामवरन सिंह निवासी ग्राम खितौरा आदि ने दौड़ के दबंगों के हमला से प्रधान पद के उम्मीदवार कंचन सिंह को दबंगों के कहर से बचाया।

इस बीच नामजद दोनों दबंग बाद में देख लेने और जान से मार देने की धमकी दी गई। इस बीच नामजद दोनों दबंगों ने एलानिया कहा कि वर्तमान ग्राम पंचायत खितौरा के प्रधान ही उनके ग्राम में जनसंपर्क कर सकेंगा,अन्य किसी को जनसंपर्क नहीं करने दिया जाएगा। और यदि पुनः प्रयास किया तो चुनाव से पहले नए प्रधान पद के उम्मीदवार को अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा।

उक्त हमला और जान से मारने की धमकी से भयभीत खितौरा ग्राम पंचायत से प्रधान पद के उम्मीदवार कंचन सिंह ने थाना बकेवर पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जिसके बाद बकेवर पुलिस ने घटना की जांच करते हुए नामजद दोनों दबंगों की तलाश शुरू करदी है।

Related Articles

Back to top button