अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर युवती का वीडियो वायरल

ऊँचाहार, रायबरेली। क्षेत्र में अवैध असलहों के प्रदर्शन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र का है, जहां सोशल मीडिया पर एक युवती का अवैध तमंचे के साथ रील और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

​मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रही युवती की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छतौना मरियानी की निवासिनी ज्योति कोरी के रूप में हुई है। वीडियो में युवती हाथ में अवैध असलहा लेकर बिना किसी खौफ के प्रदर्शन करती नजर आ रही है।

​स्थानीय स्तर पर वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवती की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button