देश को विश्व गुरु बनाना है तो आत्मनिर्भर भारत संकल्प के साथ जुड़ना होगा: हरीश गंगवार
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन आयोजित किया गया।

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमारशर्मा
रामपुर। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, रामपुर पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रावल और जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हरीश गंगवार ने मातृ शक्ति को संबोधित किया।।
हरीश गंगवार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को हम सबको मिलकर साकार करना है।।
और मैं अपनी मातृ शक्ति से कहना चाहता हूं कि अगर हमारी मातृ शक्ति कुछ भी ठान ली तो असंभव भी संभव हो जाता है और यहां मौजूद हमारे मातृशक्ति अगर ठान ले कि हमको आत्मनिर्भर बनना है और स्वदेशी अपनाना है तो दुनिया में भारत को विश्व गुरु बनने से कोई ताकत रोक नहीं सकती।।
आप सभी जानते हैं देश की बढ़ती ताकत और बढ़ती अर्थव्यवस्था को देख विश्व में भारत का सम्मान बढ़ता चला जा रहा है और भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लिए हम सबको संकल्प के साथ काम करना होगा, “स्वदेशी अपनाओ विदेशी छोडो” नारे को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में लाना होगा, आप सभी जानते हैं विदेशी उत्पादों से विदेशी कंपनियों को लाभ होता है और स्वदेशी कंपनिया के उत्पादों को इस्तेमाल करने से हमारे देश को लाभ होता है।।
देश अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हम सभी को स्वदेशी अपनाना होगा और ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी चीज खरीदनी होगी, कई उत्पाद ऐसे हैं जिसमें अगर हम पूर्णतया स्वदेशी कंपनिया ना ढूंढ पाए तो भी हमारे पास विकल्प खुला हुआ है।। हम लोगों को उन कंपनियों के समान और वस्तुएं खरीदनी चाहिए जो की मेक इन इंडिया हो, अर्थात भले ही वह अंतरराष्ट्रीय कंपनी हो या फिर विदेशी कंपनी हो, अगर वह हमारे देश में ही वस्तुओं का प्रोडक्शन कर रही है और जिसमें हमारे आपने भाइयों की मेहनत और पसीने हो, तो हम उसे उत्पाद को भी खरीद सकते हैं क्योंकि उसे उत्पादन से भी हमारे ही देश के लोगों का रोजगार चल रहा है।।
प्रधानमंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ कर जा चुका है, चाहे वोकल फॉर लोकल हो या फिर वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट, और मेक इन इंडिया से तो हम सभी परिचित है।।
महिला सम्मेलन में जिला संयोजक मोहन कुमार लोधी, महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी, पूर्व विधायक बिना भारद्वाज, ब्लॉक प्रमुख हरिवाला यादव, अर्चना गंगवार, शाहीन यूसुफ, डॉ गीता शर्मा, अनीता चौहान, पारुल अग्रवाल, मुन्नी देवी गंगवार, शकुन्तला लोधी, डाली रंधावा, अमृता रंधावा, श्वेता शर्मा, प्रतिभा अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।।



