सांसद इकरा हसन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल, पुलिस से की गई शिकायत

गाज़ियाबाद। समाजवादी पार्टी से कैराना सांसद इकरा हसन के खिलाफ पिंकी चौधरी उर्फ भूपेन्द्र सिंह द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस वीडियो में पिंकी चौधरी अपने कई साथियों के साथ बैठकर सांसद इकरा हसन के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहा है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वीडियो में पिंकी चौधरी द्वारा तलवार के दम पर सलवार पहनी है जैसे असंवेदनशील और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। वीडियो में मौजूद अन्य लोग भी उसकी बात का समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं।आरोप है कि पिंकी चौधरी थाना शालीमार गार्डन का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में वह दिल्ली की जेल से छूटकर आया है और समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहा है।
रोहिल युवा ज़ाकिर अंसार, साजिद मलिक, आशु चौधरी एडवोकेट, नदीम चौधरी एडवोकेट डासना तथा आशु अब्बासी राष्ट्रीय सचिव, छात्र सभा ने इस मामले में पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि पिंकी चौधरी और उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र की शांति और सौहार्द बना रहे।



