खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण 2 रजत सहित 8 पदक जीते

भरथना के संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल छात्र खिलाड़ियों ने संस्था का किया न रोशन

भरथना,इटावा। संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल भरथना के विद्यार्थियों ने मथुरा में आयोजित एनएसएफओआई नेशनल चैंम्पियनशिप- 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण और 2 रजत सहित कुल 8 पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

बीते रविवार को हरदयाल टैक्नीकल कैंपस,रायपुरा जाट, मथुरा में आयोजित उक्त राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें अंडर-10 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उमंग प्रताप ने स्वर्ण पदक तथा अर्केश ने रजत पदक जीता। अंडर-12 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में लविक और कृष्ण यादव ने स्वर्ण पदक, जबकि 100 मीटर दौड़ में गोलू पाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

इसी क्रम में अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सक्षम ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-16 वर्ग में डिस्कस थ्रो में यश यादव तथा शॉटपुट में आदित्य कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस प्रकार संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कुल 8 पदक जिसमें 6 स्वर्ण एवं 2 रजत अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय निदेशक अंकित यादव एवं प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह,विद्यालय के कोच फरहान अजीज ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button