“एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में सपाइयों ने कहा लोकतंत्र बचाओ”

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने एक्टिविस्ट व रैमन मैग्सेसे पुरस्कार सोनम वांगचुक के समर्थन करते हुए रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई का विरोध करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा है।लोक तंत्र बचाओ की मांग करते हुए बुधवार को जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय पर किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय से जुड़े मामलों का निस्तारण संविधान, विधि के शासन और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए, ताकि छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

साथ ही पर्यावरण एवं जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलनरत सोनम वांगचुक के लोकतांत्रिक आंदोलन का समर्थन करते हुए शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।

सपा नेताओं ने शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा, छात्रों के हितों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

ज्ञापन सौंपने वालों में हाजी हारून, शिवमंगल तिवारी, अशोक सिंह बिसेन,शिवम पांडेय, अमरीश कांत गौतम, योगेश यादव, सुभाष कुमार, सुल्तान खान, आसिफ खान, सैफ, राजू चौधरी, पिंटू, आकाश वर्मा, शनि यादव, जरताब रजा, राकेश पाल, पवन यादव, शाहबाज अहमद, आदर्श यादव, नौशाद कुरैशी, अकरम अंसारी, राम संजीवन, आरिफ अहमद, आबिद अहमद, अजीम खान, सुग्रीव निषाद, सतीश पांडेय समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button