UP Election 2022 : बसपा ने जारी की पहले चरण के स्टार प्रचारकों की सूची…

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ.  बीएसपी सुप्रीमो मायावती के करीबी पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को एक बार फिर 2022 चुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। वह जिम्मेदारी है 2007 दोहराने की वह सोशल इंजीनियरिंग, जिसके जरिए पहली बार है बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी।

बसपा ने रविवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की इसमें बसपा प्रमुख मायावती, आनन्‍द कुमार और पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्र समेत 18 नेताओं के नाम हैं। बसपा ने यह सूची पहले चरण में अपने उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए जारी कर दी है।

 

पहले चरण के लिए बसपा के स्‍टार प्रचारकों की सूची में मायावती, आनन्‍द कुमार, सतीश चंद्र मिश्र के अलावा मुनकाद अली, समसुद्दीन राईन, सतपाल पिपला, गोरेलाल जाटव, राज कुमार गौतम, सूरज सिंह जाटव, आशीर्वाद आर्या, नकुल दुबे, प्रदीप जाटव, प्रताप सिंह बघेल, दिनेश कुमार काजीपुर, डॉक्टर कमल सिंह राज, करतार सिंह नागर, चांद सिंह कश्यप और सत्य प्रकाश का नाम हैं।

यूपी विधानसभा के चुनाव इस बार 7 चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में बसपा अकेले के दम पर चुनाव मैदान में है। मायावती के चुनाव प्रचार में न उतरने पर विपक्षी दलों ने उनकी आलोचना की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को उनपर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया था। मायावती अपने चुनाव प्रचार में न उतरने पर अपनी सफाई दे चुकी हैं। अब यह देखना होगा कि स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के बाद मायावती चुनाव प्रचार में जाती हैं या नहीं।

 

बसपा ने अबतक पहले और दूसरे चरण के अब तक 115 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन के दिन पहले चरण के 53 उम्मीदवारों को सूची जारी की थी। इसके बाद 19 जनवरी को 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई। मायावती ने शनिवार को 51 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की और उन्होंने एक चुनावी नारा भी जारी किया।

Related Articles

Back to top button